{"_id":"6674300710a0904226039ad7","slug":"health-department-alert-regarding-dengue-11-nodal-officers-deployed-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-104771-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 11 नोडल अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 11 नोडल अधिकारी तैनात
Thu, 20 Jun 2024 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 20 Jun 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। सीएमओ ने जिले के तीन जोन में 11 नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। विभाग की टीमों ने 14 हजार से अधिक घरों में एक लाख कंटेनर चेक किए जा चुके हैं। सीएमओ डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डाॅक्टरों को भी फील्ड विजिट करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी व एसीएमओ डा़ॅ सौरभ बौंठियाल ने बताया कि डेंगू के लिहाज से पौड़ी जिले में कोटद्वार, लक्ष्मणझूला व श्रीनगर तीन जोन बनाए गए हैं। इनमें 11 नोडल अधिकारी, आशा फेसीलीटेटर, ब्लाॅक समन्वयक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम की टीम तैनात की गई है। बताया कि विगत वर्ष 140 डेंगू के मरीज जिले में मिले थे जो जिले में बाहर से आए थे। बताया कि जिले में एलाइजा टेस्ट की सुविधा बेस अस्पताल कोटद्वार, श्रीनगर व उप जिला (संयुक्त) अस्पताल श्रीनगर में है। बेस अस्पताल कोटद्वार में बने डेंगू वार्ड में 20, बेस श्रीनगर में 10, जिला अस्पताल पौड़ी में 10, हंस अस्पताल चमोलीसैंण में 8 सहित प्रत्येक सीएचसी में 4-4, पीएचसी में 2-2 बेड की व्यवस्था कर ली गई है।