फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Haprek distributed saplings in Mardara and Bidalsu

मरोड़ा और बिडाल्सू में हैप्रेक ने वितरित की पौध

Tue, 24 Aug 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Haprek distributed saplings in Mardara and Bidalsu
मरोड़ा गांव में महिलाओं को पौध लगाने की विधि समझाते हुए हैप्रेक के वैज्ञानिक डा. पुरोहित - फोटो : SHRINAGAR
डाबर इंडिया लि. और जिवंति वेलफेयर एवं चेरिटेबल ट्रस्ट के वित्तीय सहयोग से उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र (हैप्रेक) ने विकासखंड पाबौ के मरोड़ा व बिडोल्सू में जड़ी-बूटी कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर ग्रामीणों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ ही समेवा व तेजपात की पौध वितरित की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल विवि के हैप्रेक की ओर से मरोड़ा व बिडाल्सू में जड़ी-बूटी कार्यशाला का आयोजन कर काश्तकारों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैद्य रामकृष्ण पोखरियाल ने कहा कि कि जड़ी-बूटियों के संरक्षण के लिए उनका कृषिकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि काश्तकार अपने खेतों में जो भी जड़ी-बूटी उगाएंगे, उसको वह स्वयं दवा बनाने के लिए खरीदेंगे। सेवानिवृत्त कैप्टन श्याम सिंह बिष्ट ने कहा कि जानकारी के अभाव में जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके लिए भविष्य में गढ़वाल विवि से तकनीकी सहयोग लेकर जड़ी-बूटी कृषिकरण को और अधिक बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। हैप्रेक के वैज्ञानिक डॉ. विजय कांत पुरोहित ने कहा कि जड़ी-बूटी कृषिकरण से किसानों को जंगली जानवरों द्वारा किए जा रहे नुकसान से भी निजात मिल सकती है। कार्यक्रम के अंत में काश्तकारों को समेवा व तेजपात के ढाई हजार पौध वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed