फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guldar came to the settlement with the cubs in Purvala village

पूर्वाला गांव में शावकों के साथ बस्ती में आई गुलदार

Fri, 13 May 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Guldar came to the settlement with the cubs in Purvala village
माणिकनाथ रेंज के अंतर्गत पूर्वाला (दोगी पट्टी) में दिनदहाड़े एक मादा गुलदार अपने दो शावकों के साथ बस्ती में घुस गई, जिससे लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर गांव पहुुंची वन विभाग की आरआरटी (रेपिड रिस्पांस टीम) ने गुलदार के गुजरने वाले रास्ते को खाली करवाते कोरिडार बनाया और ग्रामीणों को घर के अंदर रहने को कहा। माहौल शांत होने पर गुलदार आबादी से निकलकर जंगल में चला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे नरेंद्रनगर वन प्रभाग के माणिकनाथ रेंज देवप्रयाग में तैनात वन दारोगा सीताराम डबराल को ग्रामीण दीपक ने मादा गुलदार और दो शावकों के बस्ती में घूमने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि गुलदार अपने दो शावकों के साथ घर के पीछे की गली में छिप गई। शावकों के साथ होने की वजह से गुलदार के आक्रामक होने की आशंका थी। सूचना मिलने पर आरआरटी के सदस्य वन क्षेत्राधिकारी (आरओ) देवेंद्र पुंडीर, वन दारोगा सीताराम डबराल, वन आरक्षी सुरेश चंद, राकेश सिंह, रवींद्र राठौड़, प्रताप सिंह राणा, संजय रौथाण एवं तेज प्रताप गांव में पहुंचे। गुलदार के बस्ती में घुसे होने को देखते हुए टीम ने ग्रामीणों से सावधानी बरतते हुए घर में रहने को कहा। साथ ही जिस स्थान पर गुलदार अपने शावकों के साथ थी, वहां से जंगल तक का क्षेत्र खाली करने को कहा, ताकि गुलदार को बस्ती से निकलने के लिए सुरक्षित कोरिडोर मिल सके। कुछ देर बाद जब गुलदार को मानव हलचल नहीं दिखाई दी, तो वह अपने शावकों के साथ जंगल की ओर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed