{"_id":"692ed6b76feb2e49cb024efb","slug":"guldar-attacked-four-year-old-child-pauri-news-c-51-1-pri1002-112362-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चार साल के बच्चे पर गुलदार ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चार साल के बच्चे पर गुलदार ने किया हमला
Tue, 02 Dec 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 02 Dec 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे कोट ब्लॉक के देवार गांव में चार साल के बच्चे पर गुलदार ने मंगलवार दोपहर हमला कर दिया। गनीमत रही कि मां व अन्य महिला साथ थी, जिससे बच्चे की जान बच गई।
ग्राम प्रधान गौरव कुमार व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे चार साल का अनमोल आंगनबाड़ी से अपनी मां व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ घर लौट रहा था। छुंयाधार के समीप अचानक गुलदार ने अनमोल पर हमला कर दिया। अनमोल की मां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। परिजन घायल अनमोल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
पौड़ी के गडोली गांव निवासी विनोद दनोसी, भाष्कर बहुगुणा आदि ने गुलदार व भालू की समस्या से निजात के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठाई। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में टीम भेजकर गश्त बढ़ाई जा रही है। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।