फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Green signal for construction of motorway on forest land

वन भूमि पर मोटर मार्ग निर्माण को मिली हरी झंडी

Thu, 22 Jul 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Green signal for construction of motorway on forest land
विकास खंड कीर्तिनगर और घनसाली के दर्जनों गांवों को एक-दूसरे क्षेत्र से जोड़ने की राह आसान होने लगी है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 3.9737 हेक्टेयर वन भूमि पर मोटर मार्ग निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

देवप्रयाग क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से मोटर मार्ग निर्माण में आने वाली वन भूमि को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि कीर्तिनगर ब्लाक की खोला-धारपंयाकोटी मोटर मार्ग के अंतिम बिंदु से स्यालसौड़ पनयाली होते हुए बणतोलीखाल नैलचामी तक मोटर मार्ग बनने से अब दोनों विकास खंडों के दर्जनों गांवों को अधिक फायदा होगा। उन्होंने बताया कि पहले नैलचामी क्षेत्र की तहसील कीर्तिनगर थी। मोटर मार्ग के अभाव में लोग तहसील तक पहुंचने के लिए पैदल दूरी नापते थे। परिणाम स्वरूप इन लोगों की रिश्तेदारी भी एक-दूसरे क्षेत्र में होती थी, लेकिन मोटर मार्ग के अभाव ने इन परिस्थितियों को बदल दिया है। कंडारी ने कहा फिर से रिश्तों को जोड़ने के लिए मोटर मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed