{"_id":"6751e73ed85b63d66f0fece6","slug":"good-governance-training-given-to-mnrega-workers-pauri-news-c-5-1-gkp1010-563660-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मनरेगा कार्मिकों को दिया सुशासन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मनरेगा कार्मिकों को दिया सुशासन प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ग्राम्य विकास विभाग की पहल पर उपायुक्त परियोजना के तहत पौड़ी ब्लॉक के मनरेगा कार्मिकों को सुशासन प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ गिरीश गुणवंता ने मनरेगा कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि योजना का सही क्रियांवयन करने से जनपद में पलायन पर अंकुश लगाया जा सकेगा। डीडीओ मनविंदर कौर ने मनरेगा में रखे जाने वाले 7 मुख्य पंजिकाओं के रखरखाव व उपयोगिता की जानकारियां दी। परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने विभिन्न आजीविका कार्यक्रमों के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने मनरेगा में स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी आदि पर विस्तार से जानकारियां दी। बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दो सत्रों में 68 कार्मिकों को केस रिकॉर्ड, फाइलों का रख रखाव, जॉबकार्ड, नागरिक सूचना पट्ट, जीआईएस, जीओ टैगिंग, आरटीआई आदि विभागीय कार्यों से रूबरू कराया। इस मौके पर धनपाल सिंह नेगी, दीपक नेगी, संजीव काला, हरेंद्र बहुगुणा, प्रतीक राज और संतोष रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन