फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GIC Art and Craft Room inaugurated

जीआईसी के आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष का लोकार्पण

Sat, 13 Feb 2021 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
GIC Art and Craft Room inaugurated
देवप्रयाग श्री राम इंटर कालेज महड़ जाली में कक्ष का लोकार्पण करते विधायक विनोद कंडारी - फोटो : SHRINAGAR
श्रीराम जीआईसी महड़ जाली में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने 16.80 लाख के आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष का लोकार्पण किया। जबकि विद्यालय के विकास कार्यों के लिए पांच लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत निर्मित कक्ष का लोकार्पण करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि कक्ष के अभाव में छात्र-छात्राओं को समस्या से जूझना पड़ रहा था। अब कक्ष निर्माण होने से उनकी कलात्मक प्रतिभा का समुचित विकास हो सकेगा। उन्होंने छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को कहा। बताया कि मेधावी छात्र छात्राओं को हर वर्ष भारत भ्रमण करवाकर उन्हें देश से जुड़ी जानकारी दी जाती है। इस मौके पर सीएचसी बागी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की बात कहीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील कुमार शाह, रघुवीर सिंह बिष्ट, अशोक तिवारी, गंगा सिंह रावत, प्रधान अरुण भट्ट, लक्ष्मी देवी, रूपेश गुसाई, युवराज सिंह, राजीव कुमार धीमान, संजीव चौहान, गायत्री गैरोला, मोनिका, भुवनेश्वरी मखलोगा, प्रवीण कुमार व ललिता पुंडीर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed