फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gave flight to daughter's dreams even in poverty: Kaki Dadi

गरीबी के हाल में भी बेटी के सपनों को दी उड़ान : काकी दादी

Sun, 25 Sep 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

पौड़ी की बेटी के गांव श्रीकोट में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा।आरोपियों के माता-पिता भी ऐसे ही दर्द से तड़पें जैसे हम तड़प रहे हैं।अंकिता की चचेरी बहन मेघना ने कहा कि अंकिता के तीनों कातिलों को कठोर सजा दी जाए।

विज्ञापन
Gave flight to daughter's dreams even in poverty: Kaki Dadi

विस्तार

पौड़ी की बेटी के गांव श्रीकोट में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। गांव में बुजुर्ग व महिलाएं ही थी। गांव के डोभ-श्रीकोट बाजार में दुकानें भी दिनभर बंद ही रही। गांव के लोग अंकिता की अंत्येष्टि में शामिल होने श्रीनगर गए थे। गांव में बुजुर्ग दादी, काकी दादी व बहनों का दिनभर रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

अंकिता की काकी दादी मंगली देवी ने कहा कि अंकिता के माता-पिता गरीब हैं लेकिन उन्होंने अंकिता के सपनों को उड़ान देने के लिए कभी भी गरीबी को आड़े नहीं आने दिया। कहा कि खेती व पशुपालन कर दोनों ने मेहनत से अपनी बेटी को पढ़ाया। घटना के बाद अंकिता की मां घड़ी-घड़ी बेहोश हो रही है। काकी दादी मंगली देवी ने कहा कि आरोपियों को फांसी की ही सजा मिले। आरोपियों के माता-पिता भी ऐसे ही दर्द से तड़पें जैसे हम तड़प रहे हैं। पीड़ा से कराह रहा परिवार आरोपियों का भी तमाशा देखना चाहता है। रुंधे गले से उन्होंने कहा कि जब तक जीवन रहेगा आंगन में उसकी अटखेलियां आंखों के आगे तैरती रहेगी। अंकिता की चचेरी बहन मेघना ने कहा कि अंकिता के तीनों कातिलों को कठोर सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी के पिता द्वारा बेटे को छुड़ाने के प्रयास उसके काम नहीं आने वाले हैं। क्योंकि हमारे साथ जनता व मीडिया का समर्थन है। मेघना अंकिता के साथ बिताए पलों को याद कर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई। दूसरी ओर ग्रामीण भुवन डोभाल ने कहा सारे ग्रामीण दुख की इस घड़ी में एकजुट होकर परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed