फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gas will reach every house in Srinagar by 31 March: Dr. Dhan Singh

31 मार्च तक श्रीनगर में हर घर में पहुंचेगी गैस : डा. धन सिंह

Sat, 07 Nov 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Gas will reach every house in Srinagar by 31 March: Dr. Dhan Singh
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर को 31 मार्च 2021 तक धुआं रहित बनाने की बात कही। कहा कि 31 मार्च तक हर घर में गैस कनेक्शन होगा। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में उज्जवला कनेक्शन के आवेदनों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लंबित आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में आयोजित पूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र में करीब 70 हजार परिवार गैस कनेक्शनों से लाभान्वित हो चुके हैं और क्षेत्र में लगभग 1700 गैस कनेक्शन आवंटित करने शेष हैं। यह गैस कनेक्शन 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मंत्री ने श्रीनगर, पाबौ, थलीसैंण, बूंगीधार, पैठाणी आदि क्षेत्रों में अभी भी रसोई गैस कनेक्शन से वंचित ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता मातबर सिंह रावत, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिपं सदस्य गणेश नेगी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरेंद्र सिंह कोली, तहसीलदार पौड़ी हरिमोहन खंडूड़ी, पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत, उमेश नेगी, मुकेश डंगवाल, राहुल बहुगुणा, वीरेंद्र कुमार, विजय डोभाल, हेमेंद्र कुमार और शैलेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed