फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gas trucks haven't arrived for a month and a half, causing distress for Indane consumers

Pauri News: डेढ़ महीने से नहीं पहुंच रही गैस गाड़ी, इंडेन उपभोक्ता परेशान

Fri, 08 May 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 08 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Gas trucks haven't arrived for a month and a half, causing distress for Indane consumers
छात्रों की गैस सिलिंडर की समस्या समाधान के लिए डीएसओ छात्र संगठन के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय
- ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लकड़ी और स्टोव पर खाना बनाने को मजबूर
विज्ञापन

- 18 हजार उपभोक्ताओं पर असर
श्रीनगर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में इंडेन गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से करीब 18 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। कई मोहल्लों और गांवों में तय तिथि पर सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में डेढ़ महीने तक गैस की गाड़ी नहीं पहुंचने से लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। नगर में लोग इंडक्शन और स्टोव का सहारा ले रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवार लकड़ियों पर खाना बनाने को मजबूर हैं।
नगर की मुख्य इंडेन गैस एजेंसी से कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक के कई गांव जुड़े हुए हैं। पुराना बैकलॉग होने के कारण गैस आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। उपभोक्ता रमेश प्रसाद, रविंद्र सिंह और सुनील ने बताया कि गैस की गाड़ी आने से पहले ही लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को घर-ऑफिस का काम छोड़कर इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी के प्रभारी प्रबंधक एनके कपरवाण ने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
महंगे एलपीजी सिलिंडर से विश्वविद्यालय छात्र परेशान
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को महंगे एलपीजी सिलिंडर के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर एआईडीएसओ छात्र संगठन ने एसडीएम के माध्यम से पौड़ी जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर छात्रों को घरेलू दरों पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन की मोनिका चौहान ने बताया कि विश्वविद्यालय में हॉस्टल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बड़ी संख्या में छात्र किराए के कमरों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिंडर जरूरी है, लेकिन वर्तमान में स्टूडेंट आईडी पर 5 किलो का सिलिंडर करीब 1800 रुपये के कमर्शियल रेट पर मिल रहा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले छात्रों के लिए बेहद महंगा है। उन्होंने कहा कि महंगे सिलिंडर के कारण छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में निशा, अमित, ऋतुराज और तन्मय सहित अन्य छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed