फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Fraud of eight and a half lakhs

Pauri News: मॉल खोलने के नाम पर साढ़े आठ लाख की ठगी

Thu, 27 Apr 2023 05:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Fraud of eight and a half lakhs
पैठाणी बाजार के व्यवसायी ने थाना पैठाणी में दी तहरीर
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी

पौड़ी। पैठाणी बाजार के एक व्यवसायी के साथ साढ़े आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। व्यवसायी से तीन लोगों ने मॉल खोलने का सौदा तय किया था। उन्होंने व्यवसायी से साढ़े आठ लाख रुपये भी ले लिए हैं। वह अब ना मॉल खोल रहे हैं और ना व्यवसायी के पैसे लौटा रहे हैं। व्यवसायी की तहरीर पर थाना पैठाणी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
व्यवसायी आरएस रौथाण के पास बीते सितंबर 2022 में कुछ लोग आए जिन्होंने उनसे पैठाणी में मैजॉन नाम की एक कंपनी का मॉल खोलने को लेकर बात की। बातों में उलझाकर कंपनी के लोगों ने व्यवसायी से मॉल खोलने को लेकर सौदा तय किया। व्यवसायी आरएस रौथाण ने बताया कि सौदे के अनुसार 13 लाख रुपये में मॉल खोला जाना था। ऐसे में साढ़े तीन लाख रुपये कंपनी और पांच लाख रुपये कंपनी के एक कर्मचारी को चेक के रूप में दिए गए। मॉल के लिए चयनित हाल में फर्नीचर रखवाने के साथ ही रंगरोगन भी करवाया गया। मगर जब 8 माह बाद भी मॉल नहीं खोला गया। पूछताछ की तो कंपनी की ओर से बताया गया कि मॉल खोलने का बजट अब 19 लाख हो गया है। रौथाण ने बताया कि कंपनी के एमडी व कर्मचारियों से जब धनराशि वापस लेने गए तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि व्यवसायी की तहरीर पर मैजॉन कंपनी के एमडी बॉबी चौधरी, कर्मचारी हरेंद्र सिंह व संदीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई रमेश सिंह जयाड़ा को सौंपी है।
विज्ञापन


पौड़ी में खुला मॉल हो चुका है बंद
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी मैजॉन कंपनी ने एक शॉपिंग मॉल जुलाई 2022 में खोला था। जो अक्टूबर 2022 में सिर्फ तीन माह बाद ही बंद हो गया था। मुख्यालय पौड़ी में मॉल संचालन को लेकर भी कंपनी व संचालक के बीच 20 लाख के लेने-देन का विवाद है। मॉल की संचालक ऑनर रही नीलम रावत ने बताया कि मैजॉन कंपनी से मॉल खोलने को लेकर 20 लाख का लेनदेन हुआ है जिसको लेकर कंपनी के एमडी को नोटिस भेजा गया है। कंपनी की ओर से जल्द लेनदेन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नीलम ने बताया कि मैजॉन कंपनी के हरिद्वार के कनखल, देहरादून के कुछ स्थानों पर भी मॉल बंद होने व लेनदेन विवाद के प्रकरण सामने आ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed