फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Four students of DAV Pauri selected for national competition

Pauri News: डीएवी पौड़ी के चार छात्रों का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन

Thu, 07 Dec 2023 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 07 Dec 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Four students of DAV Pauri selected for national competition
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित डीएवी पौड़ी के छात्र- संवाद
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। डीएवी इंटर कॉलेज के चार छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। ये छात्र फुटबाल और बैडमिंटन में प्रतिभाग करेंगे। इन छात्रों का चयन अंडर-19 व 17 आयुवर्ग में हुआ है। छात्र आंध्र प्रदेश, गुजरात व अंडमान में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

प्रधानाचार्य सुमंत नेगी ने बताया कि बैडमिंटन के लिए अंडर-19 में रणदीप राय व सूरज मंडल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 12 से 16 दिसंबर को होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जबकि इसी प्रतियोगिता के अंडर-17 ग्रुप में ध्रुव देवली गुजरात बड़ोदरा में 17-21 दिसंबर को आयोजित गेम्स में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि धर्मेश जवाड़ी का चयन अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि अंडमान में 27 दिसंबर से 1 जनवरी को होगी। छात्रों की इस उपलब्धि पर शिक्षक बालेश्वर प्रशाद, राजेश रावत, चंद्रमोहन असवाल, दीपक रावत और स्वप्निल धस्माना आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed