फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Former senior chief raised demand to connect Barkot village with road

Pauri News: पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ने बड़कोट गांव को सड़क से जोड़ने की उठाई मांग

Thu, 16 Jan 2025 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Former senior chief raised demand to connect Barkot village with road

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के बड़कोट गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख व समाजसेवी किरन सिलवाल ने मुख्यमंत्री से सड़क स्वीकृत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर में तब्दील हो रहे चौरास क्षेत्र का बड़कोट गांव आज भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। कहा कि गांव से करीब एक या डेढ़ किलोमीटर दूर से कीर्तिनगर- सिल्काखाल व बडियारगढ़ मोटर मार्ग गुजरता है। जबकि गांव के ठीक नीचे मढी तक सड़क मार्ग है। लेकिन बड़कोट गांव के लोगाें को आज भी पैदल दूरी नापनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि सड़क न होने से सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब गर्भवती महिला और बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना होता है।
ऐसी स्थिति में डंडी या कुर्सी के सहारे गर्भवती या बीमार व्यक्ति को सड़क तक पहुंचाया जाता है। इसके अलावा गांव के कई लोग सब्जी व दूध का कारोबार करते हैं। उन्हें भी हर दिन समस्या से जूझना पड़ता है। सिलवाल ने मुख्यमंत्री से किलकिलेश्वर महादेव मंदिर में भी एक बड़ा हॉल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि चौरास क्षेत्र में अलकनंदा नदी किनारे प्राचीन किलकिलेश्वर शिव मंदिर है। मंदिर से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों सहित कई लोगों की आस्था जुड़ी है। यहां पर हर दिन काफी लोग अनुष्ठान और दर्शन के लिए पहुंचते है। लेकिन यहां पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अगर हाॅल बन जाता तो बड़े आयोजनों में भी काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed