{"_id":"61b629429260087cdb5dd564","slug":"former-higher-education-minister-late-nautiyal-s-wife-passes-away-pauri-news-drn3985885199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री स्व. नौटियाल की पत्नी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री स्व. नौटियाल की पत्नी का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डा. शिवानंद नौटियाल की पत्नी बागेश्वरी नौटियाल का (84) का निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पबौ ब्लाक स्थित पैतृक गांव कोठला (सैंजी) के साथ ही पूरे पौड़ी जिले में शोक की लहर है।
उत्तराखंड रत्न व यूपी के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री स्व. डा. शिवानंद नौटियाल की पत्नी बागेश्वरी देवी ने रविवार सुबह डालीबाग लखनऊ स्थित आवास में अंतिम सांस ली। उनके बेटे दिव्य नौटियाल ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थीं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को लखनऊ में ही किया जाएगा। स्व. बागेश्वरी नौटियाल शिक्षिका के रूप में अहम योगदान देने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से लगातार जुड़ी रहीं। पति डा. नौटियाल के पत्रकारिता, सामाजिक व राजनीतिक जीवन की सफलता में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। नंदाराज समिति के सचिव भुवन नौटियाल ने कहा कि उनके आवास से कोई भी भूखा नहीं जाता था। कोठला निवासी वरिष्ठ समाज सेवी सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल ने बताया कि वे पहाड़ में महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में लगातार सहभागिता निभाती रहीं। वे अपनी पीछे तीन बेटे और दो बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।