फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Forests of Ekeshwar block burning in fire

Pauri News: आग में जल रहे पौड़ी और उत्तरकाशी के जंगल

Fri, 15 Mar 2024 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 15 Mar 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Forests of Ekeshwar block burning in fire
पौड़ी के प​श्चिमी नयार घाटी में वना​ग्नि से फैली धुंध। जागरुक पाठक
आसमान में उठ रहा धुएं का गुबार
विज्ञापन

पौड़ी में सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचे वन कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी/उत्तरकाशी। पौड़ी जिले के ब्लॉक एकेश्वर के कई गांवों के जंगल आग से धधक रहे हैं जिससे पूरी नयार घाटी में धुंध फैली है। सूचना देने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने नहीं पहुंचे। वहीं उत्तरकाशी जिले में भी मुखेम रेंज के जंगल धू-धू कर जलते रहे और आसमान में धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।
शुक्रवार को एकेश्वर ब्लॉक के सांसों, मांसाें व तिमली गांव के जंगल शुक्रवार को दिनभर आग में जलते रहे। स्थानीय कैलाश थपलियाल व संदीप थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी नयार नदी के दोनों छोर पर बसे गांवों के जंगल धधक रहे हैं। तिमली ग्राम पंचायत के गंगोलीसैंण तोक में फलदार पेड़ भी जल गए हैं। वहीं जंगल की आग से धुंध के कारण सांस के मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा शरारती तत्व जंगलों में आग लगा कर वन संपदा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने कहा कि जंगल की आग बुझाने के लिए टीम भेज दी गई है। उन्होंने वनाग्नि की घटना होने पर उसकी सूचना आपदा कंट्रोल के नंबर 01368-221840 और वन विभाग के कंट्रोल रूप नंबर 1368-222215 पर देने की अपील की।
विज्ञापन

दूसरी ओर उत्तरकाशी में मुखेम रेंज के जंगल धू-धू कर जलते रहे। कुछ दिन पूर्व जसपुर, सिलयाण गांव के ऊपर भी जंगल आग में जल गए थे। इधर, उत्तरकाशी वन प्रभाग के डीएफओ डीपी बलूनी ने कहा कि कुछ कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए भेज दी है। मगर समस्या यह है कि वन विभाग के शत प्रतिशत कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। जब स्टाफ चुनाव में ड्यूटी देगा तो वनाग्नि नियंत्रण का काम कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed