फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Food mothers protest against the government

Pauri News: भोजन माताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 09 Jan 2024 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 09 Jan 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Food mothers protest against the government
पौड़ी में कलक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करती भोजन माता- संवाद
फोटो
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने समेत 9 सूत्री मांगें पूरा करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। एक कटोरी दाल समोसा इस सरकार का नहीं भरोसा... समेत विभिन्न नारों के साथ भोजन माताओं ने जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना का निजीकरण न करने, न्यूनतम मानदेय 18 हजार करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने समेत 9 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

सीटू से संबद्ध उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन मंगलवार को कलेक्ट्रेट के समीप स्व. एचएन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर एकत्रित हुई और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन की जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या जुयाल ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना समाप्त कर इसे निजी संस्थानों को सौंपने जा रही है जिससे भोजन माताओं का रोजगार समाप्त हो जाएगा। कहा कि पूर्व में भी उन्हें 5 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने का आश्वासन दिया गया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ। इस मौके पर यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष रोशनी बिष्ट, सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, देवानंद नौटियाल, कुसुम, विद्यादेवी, कौशल्या देवी, नीता देवी, आशा देवी और मंजू देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed