फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Focus on cleanliness in the first board meeting of the municipality

पालिका की पहली बोर्ड बैठक में स्वच्छता अभियान पर रहा विशेष फोकस

Fri, 26 Jul 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Focus on cleanliness in the first board meeting of the municipality
श्रीनगर मे सफाई ब्यवस्ता का जायजा लेती पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाडी - फोटो : SHRINAGAR
नगर पालिका क्षेत्र में शीघ्र ही लोगों को नगर बस सेवा का लाभ मिलेगा। जबकि नगर की साफ सफाई का भी पूर ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए पालिका की पहली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिका सभागार में नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष पूनम तिवारी की अध्यक्षता में पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाए जाने, बस सेवा शुरू करने व गंगा दर्शन पार्क का नामकरण उफल्डा के पूर्व प्रधान स्व. रमेश रावत के नाम से किए जाने का सामूहिक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा वार्ड दो सदस्य श्रीकोट मल्ला के विभोर बहुगुणा की ओर से सरकारी भूमि को चिहिृृत करने व रास्तों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने सहित पशुओं को आवारा छोड़े जाने पर पशुपालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। जिस पर सभी सदस्यों की ओर से सहमति व्यक्त की गई। पालिका के अधिशासी अधिकारी एसएन गुप्ता ने बताया कि बोर्ड बैठक में नगर बस सेवा शुरू किए जाने के लिए खराब पड़ी बस को सही किया जाएगा, जिसके बाद पहले एक बस को संचालित किया जाएगा। जबकि स्वच्छता अभियान शुरू करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। बैठक में सभासद राकेश सेमवाल, अनूप बहुगुणा, हिमांशु बहुगुणा, विनोद मैठानी, संजय कुमार, प्रमिला भंडारी, कविता रावत, विनित पोस्ती, सूरज, पूजा गौतम, अनिता देवी, हरि सिंह मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed