फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Female will apply mehndi for restoration of old pension

करवाचौथ पर पुरानी पेंशन बहाली की मेहंदी रचाएंगी महिला कर्मचारी

Sun, 25 Oct 2020 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Female will apply mehndi for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महिला कर्मचारी नए अंदाज में सरकार के प्रति आक्रोश जताएंगी। महिला कर्मचारी करवाचौथ पर्व पर पुरानी पेंशन बहाली के नाम की मेहंदी रचाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। असुरक्षित भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलित हैं। 17 अक्तूबर को कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजो अभियान भी शुरू किया। संयुक्त मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता पंत व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवंतिका ने बताया कि कर्मचारियों को एकजुटता के साथ आंदोलन को व्यापक स्वरूप देने की आवश्यकता है। महिला कर्मचारियों के साथ ही पुरुष कर्मचारियों के परिजन भी इस विरोध में शामिल होंगे। मोर्चा के प्रदेश सचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि अब तक 35 हजार पोस्टकार्ड भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed