फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Fast postponed on the assurance of Tehsildar

तहसीलदार के आश्वासन पर आमरण अनशन टाला

Wed, 08 Sep 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Fast postponed on the assurance of Tehsildar
विकासखंड कीर्तिनगर के पैंडुला गांव की चार सूत्री मांगों के लिए ग्रामीणों का धरना बुधवार को 8वें दिन भी जारी रहा। वहीं ग्रामीणों ने तय आमरण अनशन को तहसीलदार के आश्वासन पर कुछ दिनों के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन

पैंडुला के ग्रामीण अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से पानी दिए जाने, गांव को जल जीवन मिशन योजना से जोड़ने, जर्जर टैंक की सफाई और निर्माण सहित भूमि प्रतिकर भुगतान के लिए पेयजल निगम व जल संस्थान के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। बुधवार को प्रधान सुनय कुकसाल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर पहुंचे ग्रामीणों ने तहसीलदार सुनील राज से वार्ता की। ग्रामीणों ने कहा कि वे 9 सितंबर से आमरण अनशन शुरू कर रहे हैं। इस पर तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मांगों के संबंध में वह अपने स्तर से कार्रवाई कर संबंधित विभागों से भी वार्ता करेंगे। इस पर ग्रामीणों ने आमरण अनशन कार्यक्रम को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। इस मौके पर वैजंती देवी, लक्ष्मी, सिद्धि, कुसुम, शांति, प्रतिमा, प्रियंका, चिंतामणि, देवांश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed