फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Farmers benefited from agricultural mechanization scheme

Pauri News: राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में रखे जाएंगे सड़कों के नाम

Tue, 21 Jan 2025 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers benefited from agricultural mechanization scheme
श्रीनगर। नगर निगम में मेयर की निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उनकी जीत होने पर क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान व उनकी स्मृति में सड़कों का नाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ. गोविंद चातक के सम्मान में पुस्तकालय और सभागार की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा श्रीयंत्र टापू कांड के शहीद राजेश रावत और यशोधर बेंजवाल के स्मारक के अधूरे संकल्प को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में पूनम तिवाड़ी ने वचन पत्र जारी करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारी अनिल काला, रणजीत भंडारी, मुज्ज्फरनगर कांड में शहीद राज्य आंदोलनकारी व बिड़ला कैंपस के छात्र अशोक केशिव, मदन मोहन नौटियाल व केएन बड़थ्वाल जैसे लोगों के नाम नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के नाम रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर में एक भव्य ऑडिटोरियम की स्थापना करना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। इसके अलावा शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने, रोडवेज डिपो के सुचारु संचालन व निजी बस स्टैंड की पर्याप्त व्यवस्था कराने, जीआईटीआई मैदान के गौरव को वापस कराने व नगर क्षेत्र में प्रेस क्लब भवन बनाने आदि जनहित के मुद्दों के लिए कृत संकल्पित रहेंगी। इस मौके पर समाज सेवी अनिल स्वामी, पूर्व सभासद विनोद मैठाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed