{"_id":"678fd59416392a549a041948","slug":"farmers-benefited-from-agricultural-mechanization-scheme-pauri-news-c-5-1-gkp1010-600000-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कृषि यंत्रीकरण योजना से काश्तकारों को किया लाभांवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कृषि यंत्रीकरण योजना से काश्तकारों को किया लाभांवित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। कृषि विभाग की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में काश्तकारों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारियां दी गई। इस मौके पर विभाग ने कृषि यंत्रीकरण योजना (एसएमएएम) के तहत समूहों को कृषि यंत्रों का भी वितरण किया। साथ ही संचालन की भी जानकारी दी गई।
पौड़ी ब्लॉक के ग्राम सभा ननकोट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार यादव ने काश्तकारों को उन्नत फसलों की जानकारियां दीं। उन्होंने कृषि विभाग के अंतर्गत अनुदानयुक्त योजनाओं से भी काश्तकारों को लाभांवित किया। बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजना (एसएमएएम) के तहत आठ से इससे अधिक सदस्यों वाले समूहों को पांच लाख तक के कृषि यंत्र लेने पर 80 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है।
बताया कि विभाग अपने लक्ष्य के तहत प्रत्येक ग्राम सभा में एक फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना करने जा रहा है। जिससे कि काश्तकारों को उचित अनुदान राशि से कृषि यंत्र मुहैया कराए जा रहे हैं। बताया कि विभाग द्वारा अभी तक जनपद के 1173 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 418 में फाॅर्म मशीनरी बैंक की स्थापना कर दी गई है। अवशेष 755 ग्राम पंचायतों में इसकी स्थापना के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद भट्ट, विकासखंड प्रभारी अमित नवानी, न्याय पंचायत प्रभारी अंकिता नेगी, सुशीला देवी, संध्या देवी और काजल देवी आदि शामिल रहे।