{"_id":"61239e8e8ebc3e79a37ee5d5","slug":"exercise-teacher-suspended-for-assault-in-school-shrinagar-news-drn3882275165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मारपीट के मामले में व्यायाम शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मारपीट के मामले में व्यायाम शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी कीर्तिनगर में मारपीट में घायल छात्र की मृत्यु के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए व्यायाम शिक्षक को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले को अनुशासनहीनता मानते हुए प्रधानाचार्य और व्यायाम शिक्षक के निलंबन की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की थी। वहीं, इस प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच और विवेचना जारी है।
गौरतलब है कि 17 अगस्त को छुट्टी के बाद जीआईसी कीर्तिनगर में छात्रों की बीच झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में मलेथा निवासी आयुष नेगी (17) चोटिल हो गया था। उसने देहरादून में उपचार के दौरान 20 अगस्त को दम तोड़ दिया था। घटना से गुस्साए लोगों ने कीर्तिनगर में प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से आयुष की जान गई है। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डॉ. सुरेंद्र नेगी ने प्रथम दृष्टया इसके लिए प्रधानाचार्य और व्यायाम शिक्षक को जिम्मेदार बताते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी के कार्यालय से प्रधानाचार्य के निलंबन के लिए निदेशक और व्यायाम शिक्षक के निलंबन के लिए अपर निदेशक (माध्यमिक) गढ़वाल मंडल को संस्तुति भेजी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नेगी ने बताया कि अपर निदेशक ने व्यायाम शिक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वह अपर निदेशक कार्यालय पौड़ी संबद्ध रहेंगे।