{"_id":"65a937f0d70b3aac2b0a467a","slug":"excavated-debris-was-spread-on-the-road-for-laying-ofc-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-2753-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ओएफसी बिछाने के लिए खोदाई कर मलबा मार्ग पर ही फैलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ओएफसी बिछाने के लिए खोदाई कर मलबा मार्ग पर ही फैलाया
Thu, 18 Jan 2024 08:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 18 Jan 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ग्रामीणों ने की शिकायत, लोनिवि ने लगाई काम पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। बहेड़ाखाल-रिंगुड-दिउसा मार्ग पर बिना अनुमति जियो संचार कंपनी ने ओएफसी बिछाने के लिए खोदाई कर मलबा मार्ग पर ही फैला दिया। इससे मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी के अधिकारियों से की तो लोनिवि ने खोदाई के काम पर रोक लगा दी।
रिंगुड निवासी प्रमोद सिंह नयाल ने बताया कि बहेड़ाखाल-रिंगुड-दिउसा मार्ग पर कुछ दिनों से जियो संचार कंपनी ओएफसी बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदाई कर रही है और मलबा मार्ग पर ही डाला जा रहा है। कहा कि काम को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन ठेकेदार जबरन काम करवा रहा है। वहीं लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी की सहायक अभियंता माधवी कनौजिया ने बताया कि जियो संचार कंपनी की ओर से विभाग से कार्य की अनुमति नहीं ली गई है। कहा कि ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद खोदाई कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही कंपनी को मार्ग से मलबा हटाने के निर्देश दिए हैं। संवाद