फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Energy workers protest in the Satyagraha program

ऊर्जा कर्मियों ने सत्याग्रह कार्यक्रम में दिया धरना

Mon, 27 Sep 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Energy workers protest in the Satyagraha program
14 सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अधिकारी/कर्मचारियों ने सत्याग्रह कार्यक्रम चलाया। मौके पर तय किया गया कि 4 अक्तूबर को टिहरी, पौड़ी, चमोली व रुद्रप्रयाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी और उपनल एवं स्वयं सहायता समूह के कर्मचारी श्रीनगर में जनजागरण रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत ऊर्जा अधिकारियों/कर्मचारियों ने 132 केवी विद्युत सब स्टेशन में सत्याग्रह कार्यक्रम चलाया। मौके पर आयोजित सभा में सरकार पर ऊर्जा कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया गया। 9-14-19 वर्षों में समयबद्ध वेतनमान, पेंशन और उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण उनका हक है। इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। सभा की अध्यक्षता वाईएस तोमर और संचालन मातबर सिंह बिष्ट ने किया। धरने में मोर्चा के संयोजक आरपी नौटियाल, मोहित डबराल, हिमांशु चौहान, सचिन सचदेवा, महेश गिरि, आशा पंवार, गबर सिंह, मोहित अग्रवाल, नरेश भट्, लक्ष्मी बिष्ट, विजय लक्ष्मी, पार्वती देवी, जुनैद अहमद, सुनील रावत व आनंदी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed