{"_id":"58e11d0d4f1c1bc06e5b4130","slug":"employment-by-promoting-tourism-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन को बढ़ावा देकर देंगे रोजगार : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन को बढ़ावा देकर देंगे रोजगार : महाराज
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी के किर्खू में संबोधित करते मंत्री सतपाल महाराज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत एकेश्वर, श्रीकोटखाल, नौगांवखाल, रणस्वा, तूनाखाल, किरखू और पांग का जनसंपर्क किया। इस बीच जनसभाओं में महाराज ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे यहां सैलानी घूमने आएंगे और नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर हैं, लेकिन सिंचाई के लिए उपयुक्त पानी न मिलने के कारण फसल अच्छी नहीं हो पाती, इसलिए सिंचाई व्यवस्था सुचारु ढंग से चलाने के लिए प्रोजेक्ट भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में लोग अगर जमीन उपलब्ध कराएं तो शीघ्र ही किरखू बाजार में महाविद्यालय खोला जाएगा। ड्यूल्ड गांव में प्राचीन विंदेश्वर शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सिंचाई विभाग व पेयजल विभाग के अभियंता को मवालस्यूं और घुड़दौड़स्यूं में पेयजल आपूर्ति के लिए पंपिंग योजना का शीघ्र सर्वे करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पेयजल व सड़क संबंधी समस्याओं के ज्ञापन भी सौंपे। यहां भाजपा जिलामंत्री नीरज पांथरी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, महेंद्र पंत, सुरेंद्र रावत, गंभीर सिंह रावत, मनोज बिष्ट, दिनेश बिष्ट, हुकम सिंह बिष्ट, मनमोहन घिल्डियाल, राजेश मुंडेपी और नरेश गौड़ उपस्थित थे।