{"_id":"67af7f84839611c07e007ea2","slug":"employees-raised-slogans-against-the-wrong-policies-of-the-government-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-619571-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कर्मचारियों ने सरकार की गलत नीतियों के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कर्मचारियों ने सरकार की गलत नीतियों के विरोध में की नारेबाजी
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा जनपद टिहरी के सभी विभागों के शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर से यूपीएस एवं सरकार की गलत नीतियों के विरोध में बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने यूपीएस का पुतला पुतला दहन किया एवं सरकारी की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा की जहां जनप्रतिनिधि जितनी बार बने उतनी बार पुरानी पेंशन ले रहे वहीं कर्मचारियों हेतु कोई उचित पेंशन व्यवस्था नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि कर्मचारी सरकार की इन गलत नीतियों का घोर विरोध करते हैं। जहां कर्मचारी अपनी सेवा का 35 से 40 वर्ष सरकारी सेवाओं में देते है वहीं 5 साल बनने वाले जनप्रतिनिधि जो अपने को जनता का सेवक बताते हैं वह अपनी पेंशन लगातार बढ़ावा रहे हैं।
मौके पर संरक्षक सतीश बलूनी, ब्लॉक मंत्री सुरजीत लिंगवाल, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चौहान ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को संगठित होना पड़ेगा और सरकार की इन नीतियों का विरोध करना पड़ेगा। मौके पर सुनीता परमार, राजेश सेमवाल, अमित नौडियाल, दीपक ने कहा है कि हमारे द्वारा चुने प्रतिनिधियों को हमारी बातों को सरकार तक पहुंचना होगा। कहा 1 अप्रैल को सामूहिक अवकाश ले कर यूपीएस का विरोध करेंगे। मौके पर जगमोहन, हिमांशु, दीपक जदली, विनोद, विनय रावत, सुधीर तिवारी, पंकज कुमार, पुष्कर सिंह, जगमोहन उमरियाल, नरेंद्र कुमार, हरीश लाल, सोहन कोहली आदि मौजूद रहे।