फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employees demanded timely honorarium

कर्मचारियों ने की समय पर मानदेय की मांग

Sat, 14 Aug 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Employees demanded timely honorarium
कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक की विभिन्न पंपिंग पेयजल योजनाओं में तैनात पार्टटाइम प्लंबरों ने समय पर मानदेय भुगतान की मांग की है। उन्होंने कहा कि मानदेय का भुगतान समय पर न किए जाने से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मियों ने कहा कि वह वर्ष 2015 से बागवान हिंडोलाखाल व लक्ष्मोली हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना में प्लंबर के पद पर काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें हर वर्ष मानदेय में हुई वृद्धि का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मियों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर सितंबर माह से डांडापीक पेयजल टैंक पर कार्यबहिष्कार के साथ प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम सिंह, अवतार सिंह, मनोज रनाकोटी, भवान सिंह, ज्ञान सिंह, यशपाल सिंह, राकेश चंद्र, दिनेश सिंह, गंभीर, उम्मेद सिंह व विकास आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed