फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Effort to illuminate Municipal Corporation villages started

Pauri News: नगर निगम के गांवों को रोशन करने की कवायद शुरू

Tue, 05 Dec 2023 06:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Effort to illuminate Municipal Corporation villages started
स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए किया जा रहा है सर्वे कार्य
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम से जुड़े गांवों को रोशन करने के लिए निगम प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बाद चिह्नित स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

2021 में नगर पालिका से उच्चीकृत होकर अस्तित्व में आए नगर निगम श्रीनगर में शहर के साथ साथ आसपास के 21 गांवों को शामिल किया गया था। नगर निगम के शहरी क्षेत्र में व्यवस्थाएं बनाने में निगम प्रशासन को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी, लेकिन निगम से जुड़े गांवों में व्यवस्थाएं जुटाने में कई तरह की दिक्कतें निगम प्रशासन के सामने आ रही है।
निगम से जुड़े गांवों में स्ट्रीट लाइट के लिए सर्वे शुरू किया गया है। उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है जहां पर स्ट्रीट लाइट की जरूरत है। इसके बाद स्ट्रीट लाइट खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। निगम प्रशासन ने पार्कों में सौर ऊर्जा लाइट लगाएगा।
विज्ञापन



सर्वे का काम होते ही स्थिति साफ हो जाएगी कि क्षेत्र में कितनी स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। उसी के अनुसार टेंडर निकालकर स्ट्रीट लाइट खरीदी जाएगी। जल्द ही क्षेत्र के सभी हिस्सों में स्ट्रीट लाइट की सुविधा लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि राज बंगारी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed