{"_id":"5d66b74d8ebc3e93bd10779e","slug":"dwarikhal-dominates-in-kho-kho-pauri-news-drn3178125182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में रहा द्वारीखाल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में रहा द्वारीखाल का दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। 69वीं जनपदीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन व टेनिस सहित अनेक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के खो-खो फाइनल मुकाबले में द्वारीखाल का दबदबा रहा। कबड्डी में दुगड्डा, बैडमिंटन व टेबल टेनिस में पौड़ी अव्वल रहा।
बुधवार को शहीद जसंवत सिंह खेल मैदान रांसी, इंडोर स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में द्वारीखाल ने पोखड़ा को 7-5, बालिका वर्ग में 7-2, अंडर-17 बालिका वर्ग में 3-1, अंडर-19 बालिका वर्ग में ही 5-3 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर-19 बालक वर्ग व अंडर-17 बालक वर्ग में द्वारीखाल उप-विजेता बना। खो-खो के ही अंडर-17 बालक वर्ग में पोखड़ा ने द्वारीखाल को हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में दुगड्डा विजेता रहा। कबड्डी अंडर-14 बालक वर्ग में दुगड्डा ने थलीसैंण, बालिका वर्ग में पोखड़ा ने रिखणीखाल और अंडर-19 बालक वर्ग में दुगड्डा ने खिर्सू को शिकस्त देकर फाइनल मुकाबले जीते। वॉलीबाल अंडर-14 बालक वर्ग में नैनीडांडा ने रिखणीखाल, बालिका वर्ग में दुगड्डा ने रिखणीखाल, अंडर-17 बालक वर्ग में रिखणीखाल ने बीरोंखाल, बालिका वर्ग में दुगड्डा ने रिखणीखाल और अंडर-19 बालिका वर्ग में रिखणीखाल ने दुगड्डा को हराया। बैडमिंटन अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में पौड़ी की कस्तूरी ने पौड़ी की ही साक्षी को 21-10, अंडर-17 में पौड़ी की पूजा ने शुभानी को 21-05 और अंडर-14 बालिका वर्ग में साक्षी ने प्रिंसी को हराया। टेबल टेनिस अंडर-14 बालक वर्ग में पौड़ी के प्रियांशु ने एकेश्वर के प्रिंस, बालिका वर्ग में पौड़ी की अंजलि ने विनीत झा और अंडर-19 बालिका वर्ग में पौड़ी की काजल ने अंजलि को पराजित किया। बास्केटबाल अंडर-14 और अंडर-17 बालिका वर्ग में एकेश्वर ने खिर्सू को शिकस्त दी। प्रतियोगिताओं में चंद्रमोहन नैथानी, ताजबर नेगी, गजेंद्र रावत, राकेश कठैत, राजीव रावत, दुर्गेश बर्त्वाल, सत्यपाल रावत, अनीता बिष्ट, उमा रौथाण, अनिल नेगी, हीरा बिष्ट, प्रमोद नेगी, रीना रावत, मनोज नेगी, प्रभाकर, विनोद पंत, बबीता रावत, बृजमोहन भंडारी निर्णायक रहे। इस अवसर पर डा. कमलेश मिश्रा, नरेंद्र सिंह नेगी, मनोज काला, अनूप रावत, मेहरबान भंडारी, जयदीप रावत व कमल उप्रेती आदि मौजूद थे।