{"_id":"173a92034a1aa0f38c3d0495ba726c94","slug":"dumakot-no-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुमाकोट के बारह गांवों की बत्ती अब भी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुमाकोट के बारह गांवों की बत्ती अब भी गुल
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Sun, 03 May 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
30 अप्रैल की रात को आंधी आने से ऊर्जा निगम की लाइनों और खंभों को
भारी नुकसान हुआ। आंधी के बाद से रिखणीखाल जयहरीखाल, दुगड्डा, नैनीडांडा
विकासखंड के सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई थी।
शनिवार शाम तक ऊर्जा निगम कोटद्वार भाबर में बिजली बहाल करने में सफल रहा। जबकि रविवार को रिखणीखाल में भी लगभग सभी गांवों में बिजली को बहाल कर दिया गया। धुमाकोट में में ज्यादा नुकसान होने कारण रविवार तक भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण लाइनों को ठीक करने में समय लग रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कहीं पेड़ गिरे हैं तो कहीं पर खंभे ही उखड़ गए हैं। बीहड़ रास्तों से होकर कर्मचारियों को वहां पहुंचने में समय लग रहा है। सबसे अधिक समस्या बिजली के खंभों को ले जाने की हो रही है।
पैदल रास्तों से गांवों और जंगलों में खंभे पहुंचाने में निगम को पसीने छूट रहे हैं। रविवार को जड़ाऊखांद के कुछ इलाकों में आपूर्ति बहाल हो गई थी। लेकिन गुजडू फीडर से जुड़े गांवों जमणधार, धौलियाना, किनाथ, बराख, सिरखेत, बिरखेत, सैंडुली, मजेड़ा, परसूली, ज्यूंडाल्यूं, बगड़खेत, जगदेई आदि गांव हैं और शंकरपुर फीडर से भी कुछ गांव में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।