फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Drinking water problem will be removed soon in Chauras area

चौरास क्षेत्र में जल्द दूर होगी पेयजल समस्या

Sat, 25 Sep 2021 05:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem will be removed soon in Chauras area
विकासखंड कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र के लिए स्वीकृत पंपिंग पेयजल योजना पर अब शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दो माह के अंदर पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद वर्ष 2023 तक योजना से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चौरास क्षेत्र की ग्राम पंचायत नैथाणा, रानीहाट, देवली, नौर, गोरसाली, थापली, मंगसू, मढ़ी, सुपाणा के ग्रामीणों को अब जल्द ही पेयजल समस्या से निजात मिलने वाली है। इसके लिए स्वीकृत पंपिंग पेयजल योजना निर्माण की निविदाएं खुल चुकी हैं। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि योजना का निर्माण नैथाणा झूला पुल के पास अलकंनदा नदी से किया जा रहा है। इसमें तीन किमी मुख्य पाइप लाइन के साथ ही 600 से 1100 केएल के 9 टैंकों का निर्माण किया जाना है। 38 किलोमीटर आंतरिक वितरण प्रणाली के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। गोरसाली के समीप मैणों में योजना के फिल्टर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 37 करोड़ 16 लाख की लागत की इस योजना से वर्ष 2023 तक पेयजल आपूर्ति शुरू किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed