फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Doctors should work better to reduce maternal-child mortality: DM

मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए बेहतर कार्य करें चिकित्सक: डीएम

Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Doctors should work better to reduce maternal-child mortality: DM

विज्ञापन
पौड़ी। डीएम ने डॉ. आशीष चौहान ने मातृ-शिशु जन्म मृत्यु दर की समीक्षा एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए बेहतर कार्य करने को कहा।



शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवती महिलाओं का काव्य एप में अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। ताकि उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा सके। कहा कि 2024-25 में जो 19 शिशुओं और दो मातृ की मृत्यु हुई है, उनकी मृत्यु की जानकारी जुटाकर अन्य गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उन्होंने चिकित्सकों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां मातृ व शिशु की मृत्यु हुई है, उन कारणों को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएं। बैठक में डीएम ने एनीमिया मुक्त भारत की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन विकास खंडों में सबसे ज्यादा महिलाओं में एनीमिया पाई गई है, उनकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा। उन्होंने चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अधिकारी को भी एनीमिया की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. एन बोरा, डॉ. राजीव आदि मौजूद रहे।


426 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की शिकायत



बैठक में बताया गया कि 1877 गर्भवती महिलाओं की में से 1797 महिलाओं की एनीमिया की जांच हो चुकी है। जिसमें 1371 महिलाएं स्वस्थ पाई गई हैं, जबकि 426 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की शिकायत पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed