फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Do not give narcotics drugs without doctor's advice

बिना डॉक्टर की सलाह के न दें नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक ड्रग्स

Sun, 10 Jul 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Do not give narcotics drugs without doctor's advice
केमिस्ट एवं ड्रग्स एसोसिएशन का कहना है कि यदि कोई दवा विक्रेता बिना डॉक्टर की सलाह के नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक (स्वापक एवं मन प्रभावी) दवा बेचते पाया गया तो उसे संगठन से तत्काल हटा दिया जाएगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए औषधि नियंत्रक (ड्रग्स कंट्रोलर) से भी अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार संघ की ओर से कतिपय दवा विक्रेताओं पर बिना पर्चे के नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायत के बाद हो रहे विवाद को देखते हुए रविवार को यहां केमिस्ट एवं ड्रग्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से वार्ता की। इस अवसर पर एसोसिएशन के श्रीनगर शाखा अध्यक्ष नरेश नौटियाल ने कहा कि कुछ विक्रेताओं पर युवाओं को नशीली दवा बेचे जाने का आरोप लगाया गया, यह सत्य नहीं है। हालांकि कुछ न कुछ ऐसा रहा होगा, जो यह मामला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर विक्रेता को लाइफ सेविंग ड्रग्स (जीवन बचाने वाली दवा) रखनी जरूरी है। यह दवाएं नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक होती हैं, जो दिमाग पर सीधे असर डालती हैं। बिना डॉक्टर के पर्चे को इनको नहीं दिया जा सकता है। दवा लेने वाले का रिकार्ड विक्रेता को रखना होता है, इसलिए सभी दवा विक्रेताओं से अनुरोध किया गया है कि लाइफ सेविंग ड्रग्स के रिकार्ड का नियमित रखरखाव करें। उन्होंने साफ किया कि यदि कोई नियम विरुद्ध दवा बेचता है तो एसोसिएशन उसका बचाव नहीं करेगी। नौटियाल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में जेनरिक दवाओं के बजाय अन्य दवा बेची जाती हैं। यह मरीजों के साथ धोखा है। एसोसिएशन के सचिव ललित भट्ट ने कहा कि अकसर लाइफ सेविंग ड्रग्स को नशीली दवा कहा जा रहा है, जबकि कोई भी दुकानदार नशे की दवा नहीं बेचता है। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गंभीर सिंह भंडारी, संरक्षक दिनेश भट्ट, अनिल ढौंडियाल, बृजेश भट्ट और अजय काला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed