{"_id":"591491ca4f1c1b203485175a","slug":"dm-strict-instructions-on-mining-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन पर डीएम सख्त, छापेमारी के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन पर डीएम सख्त, छापेमारी के दिए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Thu, 11 May 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर सख्ती दिखाते हुए जिलाधिकारी सुशील कुमार ने 12 मई से खनन पर नकेल कसने के लिए छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग कोटद्वार, श्रीनगर व सतपुली में अवैध खनन पर नकेल कसे। अवैध खनन वाले स्थानों को चयनित कर वहां पर बोल्डर, कंक्रीट व अन्य सामान का माप किया जाए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को 12 मई से अवैध खनन पर छापेमारी करने को कहा है। खाद्य पूर्ति विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने विभाग के काम पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब तक सिर्फ 76 प्रतिशत आधार सीडिंग का काम हुआ है। इससे लगता है कि अन्य राशनकार्ड फर्जी तौर पर बनाए गए हैं। स्थिति ठीक नहीं हुई तो इंस्पेक्टर नपेंगे। आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा ने विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होने से आ रही दिक्कतों का हवाला दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, एसएसपी मुख्तार मोहसिन, एसडीएम केएस नेगी, माया दत्त जोशी, कमलेश मेहता, राकेश तिवारी, सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार सुनील कुमार राज, राजेंद्र प्रसाद जखमोला, नायब तहसीलदार एचएम खंडूड़ी, सुंदर सिंह रावत, फते सिंह समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन