फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   DM angry at the department's working style.

विभाग की कार्यशैली पर डीएम नाराज

Thu, 04 May 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Thu, 04 May 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन

जनता से जुड़ी योजनाओं को सिरे न चढ़ाने पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को फटकार लगाई। विभाग द्वारा विकलांग, वृद्धा पेंशन, पुत्री विवाह लाभ व दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ में देरी के चलते जिलाधिकारी ने इसका कड़ा नोटिस लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि तीन महीने के अंदर-अंदर सभी योजनाओं के तहत राशि वितरण की जानी चाहिए। यदि धनराशि वितरण में देरी हुई तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय व अधिकारी अधूरी तैयारी करके पहुंचे थे। इसके कारण जिलाधिकारी सवाल पूछ रहे तो वे अगल-बगल झांक रहे थे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में धनराशि वितरण की स्थिति सही न पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने दिव्यांग पेंशन की अवशेष धनराशि के साथ ही विभिन्न छात्रवृत्तियों, पुत्री विवाह अनुदान, गौरा देवी कन्याधन योजना, पारिवारिक लाभ योजना आदि में कार्य की प्रगति सही नहीं होने पर भी असंतोष जताया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जनपद में विभिन्न स्थानों पर कृत्रिम अंगों के वितरण एवं दिव्यांग शिविर आयोजित किए जाने के लिए अगले छह माह का चार्टर प्लान तैयार करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल ने बताया कि वर्तमान में 10,588 खाते सीबीएस के माध्यम से संचालित हो रहे हैं तथा 22,727 खाते पोस्ट आफिस के माध्यम से चलाए जा रहे हैं। बताया कि गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत 1430 लाभार्थियों के सापेक्ष 600 लाभार्थियों को अभी तक लाभान्वित किया जा चुका है। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के सहायक समाज कल्याण अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed