फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   District Magistrate handed over responsibility to officers

Pauri News: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Mon, 20 Jan 2025 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate handed over responsibility to officers
Iजिलाधिकारी ने ली 26 जनवरी तैयारी बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

I

Iजनपद में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इसकी तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर पालिका, खेल, लोनिवि, संस्कृति सहित संबंधित विभागों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी।I
Iजिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी की सुबह 9.30 बजे समस्त कार्यालयों व 10.30 बजे कंडोलिया मैदान में ध्वजा फहराया जाएगा। कंडोलिया मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली जाएगी।I
विज्ञापन

Iजिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करने को कहा। कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करें। कहा कि समस्त कार्यालयों में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किसी भी क्षेत्र में बेहतर कार्य किया गया हो उन्हें भी सम्मानित किया जाना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल कंडोलिया मैदान में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed