{"_id":"672cf4d6d1d4fc43180beb4e","slug":"district-horticulture-officer-will-be-given-adverse-annual-entry-dm-pauri-news-c-5-1-gkp1010-542103-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला उद्यान अधिकारी को दी जाएगी प्रतिकूल वार्षिक प्रविष्टि: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला उद्यान अधिकारी को दी जाएगी प्रतिकूल वार्षिक प्रविष्टि: डीएम
विज्ञापन
पौड़ी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विकास भवन स्थित स्वजल, उद्यान, कृषि विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वजल कार्यालय में उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की योजनाओं के थर्ड पार्टी इंपेक्शन (टीपीआई) के लिण् निर्धारित उन फर्माें को अधिक योजनाएं आवंटित हो रही हैं, जो योजनाओं को पास करने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
जबकि टीपीआई के लिए उन फर्माें को योजनाएं कम आवंटित हो रही हैं, जो योजनाओं को समयानुसार स्वीकृत कर रहे हैं। उन्होंने सीडीओ गिरीश गुणवंत को जांच के निर्देश देते हुए कहा कि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो स्वजल कार्यालय के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परियोजना प्रबंधक स्वजल को जेजेएम की योजनाओं की टीपीआई में देरी पर कड़ी फटकार लगाते हुए कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
उद्यान अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि उनके द्वारा गत अगस्त माह में निसणी गांव के भ्रमण के दौरान पॉली हाउस का सदुपयोग नहीं करने पर उद्यान विभाग के संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई व लाभार्थी से रिकवरी के लिए दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बार-बार कहे जाने के बाद भी निर्देशों का पालन नहीं करने पर जिला उद्यान अधिकारी को वार्षिक प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
कृषि विभाग के कार्यालय में जिलाधिकारी ने अग्निशमन यंत्र को दुरुस्त नहीं रखने पर संबंधित कर्मचारी का स्पष्टीकरण तलब किया। विकास भवन के भूतल पर नाले में पसरी गंदगी, पानी की बोतलें व कूड़े पर संबंधित नजदीकी कार्यालयाध्यक्ष का चालान काटने के निर्देश दिए हैं।
मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, पीएम स्वजल दीपक रावत आदि मौजूद रहे।