फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Discussion on incorporating innovation and digital education

नवाचार व डिजिटल शिक्षा को शामिल करने पर चर्चा

Fri, 31 Dec 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Discussion on incorporating innovation and digital education
श्रीनगर में आयोजित उन्नयन गोष्ठी में मंचासीन अतिथि - फोटो : SHRINAGAR
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन की ओर से जीजीआईसी में ब्लाक कार्यकारिणी खिर्सू की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर शिक्षा के सर्वांगीण विकास में नवाचार एवं डिजिटल शिक्षा को शामिल करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार व संगठन के निवर्तमान संयुक्त मंत्री भगत सिंह भंडारी, चंद्रमोहन बिष्ट, विपिन रांगड़, मनोज नौटियाल, उमा पुरी व महेश गिरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर शिक्षकों ने शिक्षा के सर्वांगीण विकास में नवाचार एवं डिजिटल शिक्षा को शामिल करने पर विशेष चर्चा की। गोष्ठी के बाद चुनाव पर्यवेक्षक विपिन रांगड़, व विजेंद्र भट्ट की मौजूदगी में संगठन का ब्लाक स्तरीय त्रैवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें पदमेंद्र लिंगवाल को संगठन का ब्लाक अध्यक्ष, मंत्री देवेंद्र असवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमबल्लभ पंत, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन भंडारी व वरिष्ठ संयुक्त मंत्री के पद पर लक्ष्मी जयाड़ा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। विजयी प्रत्याशियों को संगठन के जिला मंत्री मुकेश काला ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में मार्च 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले सुरेंद्र प्रसाद बडोला को सम्मानित किया गया। संचालन सुरेंद्र बडोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed