फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Departments made elaborate arrangements for Diwali

Pauri News: दीपावली पर विभागों व्यवस्थाएं की चाकचौबंद

Sun, 19 Oct 2025 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 19 Oct 2025 04:38 PM IST
विज्ञापन
Departments made elaborate arrangements for Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। दीपावली पर जिला मुख्यालय में विभागों ने सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर ली हैं। अग्निशमन विभाग ने मुख्यालय पौड़ी में तीन दमकल वाहन और 45 कार्मिकों की टीम तैनात की है। ऊर्जा निगम और जल संस्थान ने आपूर्ति सुचारू रखने व किसी प्रकार की घटना से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं जुटा ली हैं।

अग्निशमन विभाग ने दीपावली पर आगजनी की घटना से निपटने के लिए दमकल वाहन तैनात कर लिए हैं। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पौड़ी भूपेश त्यागी ने बताया कि दीपावली पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी कार्यालय, एजेंसी चौक व रामलीला मैदान में तीन दमकल वाहन तैनात किए हैं। इनमें 45 कार्मिक तैनात किए गए हैं। बताया कि पटाखों की दुकान लगाने वालों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखे जाने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अभिनव रावत ने बताया कि मुख्यालय पौड़ी सहित पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु रहे इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर ली गई हैं। बुआखाल, कोट सहित अन्य क्षेत्रों में एसडीओ, जेई सहित कार्मिकों की तैनात की गई है। जल संस्थान पौड़ी के सहायक अभियंता अंकित चमोली ने बताया कि मुख्यालय पौड़ी में तीन फायर हाईड्रेंट व दो टैंकर की व्यवस्था की गई। बताया कि इस दौरान पेयजल आपूर्ति को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसका विशेष रुप से ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed