फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Department engaged in providing pure drinking water to the villagers

ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने में जुटा विभाग

Sun, 25 Jul 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Department engaged in providing pure drinking water to the villagers
विकास खंड कीर्तिनगर के पंपिंग पेयजल योजनाओं से जुड़े ग्रामीणों को अब गंदे पानी की समस्या से निजात मिलने वाली है। इसके लिए विभाग की ओर से फिल्टर प्लांटों के निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। वहीं पेयजल टैंकों की सफाई का काम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड कीर्तिनगर की लक्ष्मोली हडिमधार, कोटेश्वर सिल्काखाल व देवप्रयाग की झंडीधार पंपिंग आदि पंपिंग पेयजल योजना पर फिल्टर प्लांट न होने से ग्रामीणों को गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेशपाल ने बताया कि पंपिंग पेयजल योजनाओं पर फिल्टर प्लांट नहीं हैं। बारिश होने पर अलकनंदा नदी का पानी मटमैला हो जाता है जो सीधे गांवों तक पहुंचता है। अब जल जीवन मिशन के तहत इन पंपिंग पेयजल योजनाओं पर फिल्टर प्लांट निर्माण के लिए गांवों का सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर गठित कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर फिल्टर प्लांटों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पंपिंग पेयजल योजना के करीब 56 से अधिक टैंकों पर सफाई का कार्य किया जा रहा है। इनमें 46 टैंकों की सफाई का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed