फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demonstration of ministerial employees outside DM office

Pauri News: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 07 Dec 2023 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 07 Dec 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of ministerial employees outside DM office
पौड़ी में कलक्ट्रेट कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते मिनि​स्टीरियल कर्मचारी-संवाद
पुरानी पेंशन की सुविधा देने समेत 21 सूत्री मांगें पूरा करने की उठाई मांग
विज्ञापन

14 को निकालेंगे महारैली, तैयारियां की तेज
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। पुरानी पेंशन की सुविधा देने, स्थानांतरण अधिनियम के चलते कार्यालय में कर्मचारियों की कमी को दूर करने समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि सरकार कर्मचारियों को कोरे आश्वासन दे रही है लेकिन अब कर्मचारी आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। सरकार जब तक कर्मचारियों के हित में ठोस निर्णय नहीं ले लेती चरणवद्ध आंदोलन जारी रहेगा। आगामी 14 दिसंबर को महारैली निकाली जाएगी जिसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
पौड़ी। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने कहा कि भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए आज संघर्ष करना बहुत जरूरी है। जिलाध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल, जिला महामंत्री संजय नेगी ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के 6 प्रतिशत पदों में से 3 प्रतिशत पदों को उच्चीकृत कर उपनिदेशक प्रशासक या प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी स्वीकृत करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजपत्रित का गजट नोटिफिकेशन जारी करने, अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था प्रदान करने आदि की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र डोगरा, सुभाष चमोली, दिगंबर नेगी, लोकेश चौधरी, अंकित भट्ट, निर्मला थापा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली शाखा से जुड़े कर्मचारियाें ने प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। फेडरेशन के अध्यक्ष शंंकर सिंह बिष्ट और सचिव गोविंद सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न होने से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली महासंघ के महासचिव सतीश कुमार, मोहन सिंह राणा, राजीव पलेठा, संतन रावत, शिवानी काला, जेसमीन, संदीप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टिहरी। संगठन के प्रांतीय संरक्षक टीएस पुंडीर, जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट ने कहा कि पहले चरण के आंदोलन के बाद दूसरा चरण शुरू किया गया है। धरने पर संगठन के सचिव पूरण सिंह राणा, कमल सिंह महर, सीपी डबराल, त्रिलोक रमोला, राजीव नेगी, इंद्रेश नौटियाल, कुलदीप चौहान, विजय बिष्ट, मनमोहन पडियार, अलका थपलियाल, रजनी डबराल, रमन रावत, चंद्रेश्वर थपलियाल, गिरवीर नेगी, उत्तम नेगी बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed