Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demonstration demanding unification and nationalization

Pauri News: एकीकरण व राजकीयकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sat, 20 Jan 2024 04:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding unification and nationalization
दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिए जाने पर जताया रोष
विज्ञापन

श्रीनगर। जल निगम एवं जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तराखंड पेयजल निगम एवं उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रोष प्रकट किया।
उत्तराखंड पेयजल निर्माण इकाई के परिसर में शनिवार को आयोजित सांकेतिक धरने के दौरान मोर्चा के गढ़वाल संयोजक एसएन जोशी ने कहा कि गत कई वर्षों से पेयजल निगम एवं जल संस्थान के एकीकरण एवं राजकीयकरण की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि एकीकरण व राजकीयकरण नहीं किए जाने से पेयजल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने शहरी विकास विभाग की ओर से पेयजल निगम एवं जल संस्थान के कार्यक्षेत्र में लगातार अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहरी विकास विभाग से सीवेज एवं पेयजल के कार्य भी संचालित कराए जा रहे हैं। संस्था के पास न्यूनतम तकनीकी अर्हता एवं अनुभव की कमी है। उन्होंने शासन द्वारा मांग पूर्ण नहीं होने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार के चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार फरस्वाण, रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता दीक्षा नौटियाल, सहायक अभियंता जगदीश सिंह, अनुराग अग्रवाल, बीडी गैरोला, योगेश प्रसाद, अनुराग मैठानी, गौरव नौटियाल, सीमा रावत, मनीषा पंवार, शालिनी सेमवाल, दीप्ति मैखुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed