{"_id":"652fe7628d613cc344070146","slug":"demand-to-start-smart-class-in-all-classes-of-university-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-1888-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: विवि की सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लास शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: विवि की सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लास शुरू करने की मांग
Wed, 18 Oct 2023 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 18 Oct 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर श्रीनगर की छात्रसंघ सचिव आंचल राणा के नेतृत्व में एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा से मुलाकात की। सचिव आंचल ने एचएनबी गढ़वाल विवि की सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लास की सुविधाएं देने, बस सुविधा देने, स्टूडेंट मेल आईडी सुविधा देने, प्रयोगशालाओं में उपकरण उपलब्ध कराने आदि की मांग की।
उन्होंने कहा कि बीपीएड के छात्र-छात्राओं की आखिरी कक्षा 6:45 पर समाप्त होती है। अंधेरा होने के कारण छात्रों को घर, छात्रावास में जाने के लिए परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्होंने छात्र हित में बीपीएड के छात्रों को शाम 6 बजे बस सुविधा देने की मांग की। कुलसचिव ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमित भट्ट, मोहित राणा, अखिल राणा, सार्थक मनादुली, मयंक बहुगुणा, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद