फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand to open shop for essential commodities in market closures

बाजार बंदी में आवश्यक वस्तुओं की दुकान खोलने की मांग

Sat, 05 Sep 2020 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to open shop for essential commodities in market closures
शहर के नागरिकों ने बाजार बंदी के दौरान आवश्यक सेवाओं के प्रतिष्ठान खोले जाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भेजे हुए कहा कि प्रशासन ने बाजार में तीन दिन बाजार बंद करने का आदेश किया हुआ है, जिसमें आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी आवश्यक वस्तुओं की दुकान खुली रहती थीं। वर्तमान में देश में अनलॉक-4 की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन के अलावा अन्य कहीं लॉकडाउन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के बाजार बंद के निर्णय से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने दूध, सब्जी, फल आदि की दुकानें खोलने की मांग की। ज्ञापन में पीबी डोभाल, डा. मुकेश सेमवाल, संजय घिल्डियाल, रेशमा पंवार व संदीप कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed