{"_id":"6ac79a4056569813d30b6fa3","slug":"demand-to-introduce-social-work-courses-in-colleges-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127235-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: काॅलेजों में समाज कार्य पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: काॅलेजों में समाज कार्य पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग
Thu, 08 Oct 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो -
श्रीनगर। उत्तराखंड समाज कार्य संघ ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में समाज कार्य विषय शुरू करने और स्कूलों में प्रशिक्षित काउंसलर की नियुक्त करने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में शिक्षामंत्री डाॅ. धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा में भी समाज कार्य विषय को शामिल कर छात्रों को परीक्षा का अवसर प्रदान किया जाए। समाज कार्य परिषद के प्रदेश सचिव अतुल सती ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में छात्रों को केवल विषयगत शिक्षा नहीं वरन सामाजिक, मानसिक और कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इसके लिए प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता समय की मांग है। ज्ञापन सौंपने वालों में अंकुर रावत, आशीष पंत आदि मौजूद रहे। संवाद