{"_id":"65abb550a2fc814d1c01d171","slug":"demand-to-build-intake-well-of-drinking-water-scheme-in-gadugad-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-3521-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गाडूगाड़ में पेयजल योजना का इंटेक वेल बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गाडूगाड़ में पेयजल योजना का इंटेक वेल बनाने की मांग
Sat, 20 Jan 2024 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 20 Jan 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
पेयजल निगम पर मनमाने स्थान पर इंटेक वेल बनाने का आरोप
कीर्तिनगर। कीर्तिनगर विकासखंड के हिंसरियाखाल, पाटाखाल व अकरी पट्टी के दर्जनों गांवों के लिए बनी लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना के नए इंटेक वेल को गाडूगाड़ में बनाए जाने को लेकर हिंसरियाखाल में क्षेत्रीय विकास एवं संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि यदि जनता की मांग के अनुरूप इंटेक वेल गाडूगाड़ में नहीं बना, तो उन्हें मजबूरन इसके विरोध में आंदोलन करना पड़ेगा।
बैठक में क्षेत्रीय विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीतांबर दत्त बलूनी ने कहा कि आईआईटी की ओर से इंटेक वेल बनाए जाने को लेकर पांच स्थान निर्धारित किए गए थे, जिसमें से गाडूगाड़ भी शामिल है। गाडूगाड़ में टैंक बनाए जाने को लेकर क्षेत्रीय जनता की सहमति भी है। जल निगम क्षेत्रीय जनता को गुमराह कर अन्यत्र स्थान पर टैंक का निर्माण करने का प्रयास कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है।
ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर सोवन सिंह पंवार ने कहा कि क्षेत्रीय जनता गाडूगाड़ में ही टैंक का निर्माण चाहती है। यहां पर निर्माण होने से अलकनंदा नदी में बाढ़ आने या परियोजना के कारण जलस्तर कम होने पर गाडूगाड़ का पानी उपयोग में आ सकता है। इससे लोगों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
बैठक में समिति के सचिव सुरेंद्र बंगवाल, युवा जन संघर्ष मंच के अध्यक्ष अजय सेमवाल, पूर्व प्रधान मधुसूदन बंगवाल, जगदीश, रामदयाल, राधाकृष्ण, गुणानंद, बलवीर सिंह, विजय, भगवती प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, मनोज, नरेंद्र सिंह, विरेंद्र प्रसाद, हरीश आदि मौजूद रहे।