फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for the construction of drains at Srikot Malla

श्रीकोट मल्ला में नाला निर्माण का काम शुरू करवाने की मांग

Wed, 31 Jul 2019 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for the construction of drains at Srikot Malla
नगर पालिका क्षेत्र के श्रीकोट मल्ला (वार्ड 2) में सिंचाई विभाग की ओर से बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य एक महिला ने रुकवा दिया है। महिला का कहना है कि विभाग नाले का निर्माण उसकी भूमि में कर रहा है। जबकि स्थानीय निवासियों का कहना है, कि जहां नाले का निर्माण किया जा रहा है, वहां सरकारी भूमि है। लोगों की मांग पर जमीन के चिन्हीकरण के लिए उप जिलाधिकारी दीपेंद्र चौहान ने जमीन के पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्रीकोट में बेस अस्पताल के पीछे स्थित बस्ती में बरसात में घरों में पानी घुस जाता है। समस्या के निराकरण के लिए जिला योजना में यहां नाला निर्माण को मंजूरी दी गयी। वर्क आर्डर स्वीकृत होने के बाद सिंचाई विभाग ने यहां काम कराना शुरू किया, तो एक महिला ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। उक्त महिला का कहना है कि जमीन उसकी है। काम बाधित होने के बाद स्थानीय निवासियों ने वार्ड सभासद विभोर बहुगुणा के नेतृत्व में एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नाले का निर्माण जरूरी है। यहां पर्याप्त सरकारी भूमि भी है। यदि नाला बन गया, तो घरों में पानी घुसना बंद हो जाएगा। वार्ता में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वरी रावत, संजय मेवाड़, केदार सिंह, सुनंदा देवी, प्रमिला देवी, दुर्गी देवी व अनीता देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed