{"_id":"6a0b0d964109127c4c0f866a","slug":"defects-in-drain-construction-rectified-municipal-corporation-issues-instructions-to-contractor-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122784-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: खबर का असर- नाली निर्माण में सुधारी गई खामियां, नगर निगम ने ठेकेदार को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: खबर का असर- नाली निर्माण में सुधारी गई खामियां, नगर निगम ने ठेकेदार को दिए निर्देश
Mon, 18 May 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 18 May 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
- नाली निर्माण की गुणवत्ता पर स्थानीय लाेगों ने उठाए थे सवाल
श्रीनगर। थाना रोड पर नगर निगम की ओर से कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों की ओर से उठाए गए सवालों के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। अमर उजाला में 12 मई को ‘नाली निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए गए सवाल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर निरीक्षण किया। लोगों का कहना था कि कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कार्य पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि अब नाली पर पत्थर की स्लैब पूरी तरह फिट कर लगाई जा रही हैं और कहीं भी गैप नहीं छोड़ा जा रहा है।