फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   death to carent

करंट लगने से मजदूर की मौत

Thu, 26 Feb 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Thu, 26 Feb 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
 शहर के समीप बागी गांव में स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के वक्त शट डाउन (विद्युत आपूर्ति बंद) ले रखा था। ऊर्जा निगम के अधिकारी घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं।


घटनाक्रम के अनुसार, विकास (28) पुत्र सुखपाल निवासी बुल्लेवाला तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) सब स्टेशन के पावर यार्ड में काम कर रहा था।

 बताया जा रहा है कि वह सुबह लगभग साढे़ आठ बजे वह शट डाउन लेकर खंबे पर फ्यूज बांधने चढ़ा।


खंबे पर चढ़ते समय उसके सिर पर एक तार टकरा गया। विद्युत आपूर्ति बंद होने के बावजूद तार से हजारों वोल्ट करंट विकास के शरीर में दौड़ पड़ा।

करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा। साथी मजदूर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऊर्जा निगम के उप खंड अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि मृतक ठेकेदार का श्रमिक था।

घटना के वक्त वह फ्यूज बांध रहा था। पता किया जा रहा है कि शट डाउन के बावजूद करंट कहां से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed