{"_id":"95308a71ccb988d6674cb748d7f408e8","slug":"dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा
कोटद्वार
Updated Thu, 26 Nov 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर सिद्धबली के पास बुधवार शाम हुई बाइक और ट्रक की टक्कर में गंभीर रुप से घायल बाइक सवार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक सवार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के छोटे भाई की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने ट्रक सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार शाम सिद्धबली के पास बाइक और ट्रक की भिड़ंत में लैंसडौन के मोहरा गांव निवासी नेत्र सिंह (32) पुत्र मनवर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी कि देर शाम उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को मृतक का छोटा भाई बीरेंद्र सिंह कोटद्वार पहुंचा और ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या की तहरीर दी। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक सतवीर सिंह भाटी को सौंप दी गई है। विवेचना अधिकारी सतवीर भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक जगमोहन सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी डोभ श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसा बुधवार को उस वक्त हुआ था, जब नेत्रपाल सिंह बाइक पर सवार होकर कोटद्वार से लैंसडौन स्थित अपने गांव मोहरा जा रहा था। दुगड्डा की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। लोगों ने उसे यहां राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया था।
पुलिस के अनुसार बाइक के पीछे मोहरा गांव का निवासी पुष्कर सिंह बैठा था। टक्कर लगते ही वह छिटककर एक ओर जा गिरा। वह मामूली रूप से चोटिल हुआ है।